MP Current Affair 17th January 2019

मंडी बोर्ड की प्रोन्नत वेबसाइट का शुभारंभ
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने किसान भवन स्थित कार्यालय में मंडी बोर्ड की प्रोन्नत वेबसाइट www.mpmandiboard.co.in का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट पर लॉगइन कर कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी राज्य में उपज के दैनिक भाव, राज्य की सभी मंडियों के भाव तथा संबंधित जानकारी, बोर्ड की योजनाएं, कृषि विपणन सांख्यिकी तथा अन्य अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकता है।
सीएम कमलनाथ वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में होंगे शामिल
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के सम्मेलन में शामिल होने के लिए दावोस जाएंगे। इस सम्मेलन में मुख्य सचिव एसआर मोहंती के साथ मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल व मोहम्मद सुलेमान भी शिरकत करेंगे।
पूर्व भाजपा विधायक रमेश सक्सेना कांग्रेस में शामिल
सीहोर से भाजपा के पूर्व विधायक रमेश सक्सेना और उनकी पत्नी ऊषा सक्सेना कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ और राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली।
ओलंपिक, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता होंगे प्रोत्साहित
खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने प्रदेश के अर्जुन, विक्रम, एकलव्य खिलाड़ियों तथा विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित प्रशिक्षकों और खेल संघों के पदाधिकारियों से खेलों के विकास पर सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस संवाद के माध्यम से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर गंभीरता के साथ अमल किया जायेगा ताकि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और खेलों का विकास हो। प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भागीदारी करते हैं, तो सरकार उन्हें प्रोत्साहन देगी।
गेम्स स्वर्ण रजत कांस्य भागीदारी
ओलंपिक 3 करोड़ 2 करोड़ 1 करोड़ 10लाख
एशियन 2 करोड़ 1 करोड़ 75लाख 5 लाख
राष्ट्रमंडल/एशि. इंडोर 50लाख 30लाख 20लाख 2 लाख
दक्षिण एशियाई 6 लाख 4 लाख 3 लाख 1.50 लाख
Leave a Reply