Current Affair 1st January 2019
- मुख्य सचिव श्री मोहन्ती ने कार्यभार ग्रहण किया
नव-नियुक्त मुख्य सचिव श्री सुधि रंजन मोहन्ती ने 01 जनवरी 2019 को मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत श्री मोहन्ती जी ने नवीन एनएक्ससी भवन क्रमांक-दो का अवलोकन किया। श्री मोहन्ती 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वे अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पद पर पदस्थ थे।
- नव वर्ष में पुलिस कर्मियों को मिली सौगात
मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देश पर अब 01 जनवरी 2019 से मैदानी स्तर के पुलिस कर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश। डीजीपी श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने जारी किये निर्देश।
- पंचायत स्तर पर खेल इकाई की स्थापना की जाएगी
खेल एवं युवा कल्याण तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने अधिकारियों से कहा कि मध्यप्रदेश को खेल के क्षेत्र में देश में पहले पायदान पर लाना है। इसके लिए अब पंचायत स्तर पर खेल इकाई की स्थापना की जाएगी।
- मध्यप्रदेश में बनेगा आध्यात्मिक विभाग
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में आध्यात्मिक विभाग बनाने का फैसला लिया है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा आनंद विभाग का इस विभाग में विलय किया जाएगा।
- मध्यप्रदेश मंत्रालय में वंदेमातरम गायन बंद
हर माह पहली तारीख को मंत्रालय के सामने स्थित पार्क में होने वाले राष्ट्रगीत वंदेमातरम गायन को कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया।
- विनोद कुमार यादव बने रेल्वे बोर्ड के चेयरमैन
दक्षिण मध्य रेल्वे के जनरल मैनेजर विनोद कुमार यादव को रेल्वे बोर्ड का चेयरमैन होंगे। वे मौजूदा चेयरमैन अश्वनी लोहानी का स्थान लेंगे।
- सुधीर भार्गव बने मुख्य सूचना आयुक्त
केन्द्र सरकार ने सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त बनाया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
- आंध्र प्रदेश में बना देश का 25वां उच्च न्यायालय
आंध्र प्रदेश में 01 जनवरी 2019 से आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में नए उच्च न्यायालय की शुरूआत हुई। इस उच्च न्यायालय की स्थापना के बाद देश में उच्च न्यायालयों की संख्या 25 हो गई है। जस्टिस सी. प्रवीण कुमार ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद आंध्र प्रदेश ओर तेलंगाना के लिए हैदराबाद में एक ही उच्च न्यायालय था अब हैदराबाद के इस उच्च न्यायालय को तेलंगाना उच्च न्यायालय के नाम से जाना जायेगा।
जस्टिस टी. बी. ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली।
- फिल्म अभिनेता कादर खान का निधन
जानेमाने फिल्म अभिनेता और पटकथा लेखक कादर खान का कनाडा के एक अस्पताल में लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया वे 81 वर्ष के थे। उनका जन्म अफ़गानिस्तान के काबुल में हुआ था।
- अफगानिस्तान टी20 विश्वकप 2020 के लिए क्वालीफाई
अफगानिस्तान ने 2020 में होने वाले टी20 विश्वकप में सीधे प्रवेश लेने वाली 8 टीमों में जगह बना ली है। सीधे प्रवेश लेने वाली 8 टीमों में पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, द. अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज और अफगानिस्तान शामिल हैं। इस बार बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधा प्रवेश नहीं मिला है।
- स्मृति मंधाना आईसीसी वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित
आईसीसी ने भारतीय महिला उप कप्तान स्मृति मंधाना को इस वर्ष की वूमेन क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। वह झूलन गोस्वामी के बाद आईसीसी पुरस्कार जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
- ग्रेटर हैदरबाद नगर निगम को मिला स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ राजधानी चुना गया है।
- 2022 तक पूरे होंगे देश के पहले टॉप 50 वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन
भारतीय रेल्वे स्टेशन विकास निगम के तहत बनाए जाने वाले टॉप 50 वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन वर्ष 2022 तक पूरे कर लिए जाएंगे इन स्टेशनों पर हवाई अड्डे जैसी सुविधाऍं उपलब्ध होंगी। इस योजना के अंतगर्त मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हबीबगंज रेल्वे स्टेशन देश का पहला वर्ल्ड क्लास रेल्वे स्टेशन बनने जा रहा है।
- अनिंदिता राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार 2019 से सम्मानित
अमेरिका आधारित कथक प्रतिनिधि अनिंदिता नियोगी अनाम को वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय नृत्य शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार दुनिया भर में कथक नृत्य को बढा़वा देने के लिए दिया जायेगा।
- फिल्म निर्माता मृणाल सेन का निधन
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मृणाल सेन का 95 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया। उन्हें 1981 में पद्मभूषण और 2005 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने निर्देशन की शुरूआत ‘रातभोर’ से की थी।
Leave a Reply