Current Affair 25th January 2019
आरपीएफ व आरपीएसएफ कार्मिक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
गणतंत्र दिवस-2019 के अवसर पर राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे सुरक्षा विशेष (आरपीएसएफ) के कार्मिकों और अफसरों को विशिष्ट और मेधावी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया। विशिष्ट सेवा के लिए एक कार्मिक को राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) और मेधावी सेवाओं के लिए 15 कार्मिकों को पुलिस पदक (पीएम) प्रदान किया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मी पुलिस पदक से सम्मानित
इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुल 855 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया है। तीन कर्मियों को शौर्य के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक (पीपीएमजी) से सम्मानित किया गया है, 146 कर्मियों को शौर्य के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) से नवाजा गया है, 74 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से और 632 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। शौर्य के लिए सभी तीनों राष्ट्रपति पुलिस पदक से सीआरपीएफ कर्मियों को सम्मानित किया गया है। शौर्य के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किए गए 146 कर्मियों में से 41 सीआरपीएफ के हैं। इसी तरह इनमें ओडिशा पुलिस के 26, जम्मू-कश्मीर पुलिस के 25, छत्तीसगढ़ पुलिस के 14, मेघालय के 13, उत्तर प्रदेश के 10, बीएसएफ के 08, दिल्ली के 04, झारखंड के 03 और असम राइफल्स एवं आईटीबीपी के 1-1 कर्मी हैं।
48 व्यक्ति जीवन रक्षा पदक पुरस्कार – 2018 से सम्मानित
राष्ट्रपति ने 48 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार – 2018 प्रदान किए जाने को मंजूरी दी है। इनमें से सर्वोतम जीवन रक्षा पदक 8 लोगों को (2 छत्तीसगढ़, 2 महाराष्ट्र, 2 मिजोरम, 1 दिल्ली और 1 ओडिशा), उत्तम जीवन रक्षा पदक 15 लोगों को (3 दिल्ली, 3 मिजोरम, 2 मध्यप्रदेश, 2 महाराष्ट्र, 1 छत्तीसगढ़, 1 हरियाणा, 1 केरल, 1 गोवा, 1 मेघालय) और जीवन रक्षा पदक 25 लोगों को (4 केरल, 3 मध्यप्रदेश, 3 उत्तरप्रदेश, 3 मिजोरम, 2 अरूणाचल प्रदेश, 2 असम, 2 मेघालय, 1 सिक्किम, 1 दमन और दीव, 1 तमिलनाडु, 1 महाराष्ट्र, 1 छत्तीसगढ़, 1 गुजरात) प्रदान किए जाएंगे। 08 सर्वोतम जीवन रक्षा पदक मरणोपरांत दिए जायेंगे।
माइक्रोसैट–आर और कलामसैट-वी2 लांच
भारत के प्रक्षेपण यान, पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल (पीएसएलवी-सी44) ने माइक्रोसैट–आर और कलामसैट-वी2 को उनकी निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। पीएसएलवी-सी44 ने 24 जनवरी, 2019 को 23 : 37 बजे (आईएसटी) सतीश धवन स्पेस सेंटर एसएचएआर, श्री हरिकोटा के फर्स्ट लांच पैड से उड़ान भरी। भारतीय छात्रों द्वारा बनाए गए कलामसैट का नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया है। इसे दुनिया का सबसे छोटा सैटेलाइट कहा जा रहा है।
प्रणव दा, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को ‘’भारत रत्न‘’ सम्मान
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रसिद्ध संगीतकार भूपेन हजारिका एवं समाजसेवी नानाजी देशमुख को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की गई। प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति थे। नानाजी देशमुख एवं भूपेन हज़ारिका को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।
पद्म पुरस्कारों की घोषणा
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। कुल 112 हस्तियों को यह सम्मान दिया जा रहा है। इसमें 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 14 को पद्म भूषण और 94 को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। यह अवॉर्ड कला, समाज सेवा, लोक मामलों, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, मेडिसिन, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है। पद्म पुरस्कारों में से तीन ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरान्त यह सम्मान दिया जा रहा है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 21 महिलाएं, एक ट्रांसजेंडर और 11 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई शामिल हैं। पद्म पुरस्कार पाने वालों में लोक गायिका तीजन बाई (पद्म विभूषण), दिवगंत पत्रकार कुलदीप नैयर (पद्म भूषण),ऐक्टर मोहन लाल (पद्म भूषण), इसरो के साइंटिस्ट नंबी नारायण (पद्म भूषण), पर्वतारोही बिछेंद्रीपाल (पद्म भूषण), ऐक्टर मनोज वाजपेयी (पद्मश्री), फुटबॉलर सुनील छेत्री (पद्म श्री), कोरियोग्राफर प्रभु देवा (पद्मश्री) और क्रिकेटर गौतम गंभीर (पद्मश्री), अभिनेता कादर खान को मरणोपरांत (पद्मश्री), पहलवान बजरंग पूनिया (पद्मश्री) का भी नाम शामिल है।
पद्म विभूषण
- श्रीमती तीजन बाई, छत्तीसगढ़
- इस्माइल उमर गुलेह (विदेशी), जिबूती
- बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, महाराष्ट्र
- अनिल कुमार मनिभाई नाइक, महाराष्ट्र
पद्म भूषण
- बछेंद्री पाल, उत्तराखंड
- करिया मुंडा, झारखंड
- हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार
- जॉन चेंबर्स (विदेशी), अमेरिका
- सुखदेव ढींढसा, पंजाब
- प्रवीण गोर्धन (विदेशी), दक्षिण अफ्रीका
- दर्शन लाल जैन, हरियाणा
- महाशय धरम पाल गुलाटी, दिल्ली
- अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे, महाराष्ट्र
- बुधादित्य मुखर्जी, पश्चिम बंगाल
- मोहनलाल विश्वनाथन नायर, केरल
- एस. नांबी नारायण, केरल
- कुलदीप नैय्यर (मरणोपरांत), दिल्ली
- वी. के. शुंगलू, दिल्ली
पद्म श्री
- बजरंग पूनिया, हरियाणा
- गौतम गंभीर, दिल्ली
- प्रभु देवा, कर्नाटक
- मनोज वाजपेयी, महाराष्ट्र
- सुनील छेत्री, तेलंगाना
- राजेश्वर आचार्य, उत्तर प्रदेश
- बंगारू अदिगलार, तमिलनाडु
- इलियास अली, असम
- उद्दव कुमार भराली, असम
- ओमेश कुमार भारती, हिमाचल प्रदेश
- प्रतीम भर्तवान, उत्तराखंड
- ज्योति भट्ट, गुजरात
- दिलीप चक्रवर्ती, दिल्ली
- मामेन चांडी, पश्चिम बंगाल
- स्वप्न चौधरी, पश्चिम बंगाल
- कमल सिंह चौहान, हरियाणा
- दिनयार कांट्रैक्टर, महाराष्ट्र
- मुक्ताबेन पंकजकुमार डागली, गुजरात
- बाबूलाल दहिया, मध्य प्रदेश
- थांगा डारलोंग, त्रिपुरा
- राजकुमारी देवी, बिहार
- भागीरथी देवी, बिहार
- बलदेव सिंह ढिल्लों, पंजाब
- हरिका द्रोनावल्ली, आंध्र प्रदेश
- गोदावरी दत्ता, बिहार
- द्रौपदी घिमिरे, सिक्किम
- रोहिणी गोडबोले, कर्नाटक
- संदीप गुलेरिया, दिल्ली
- प्रताप सिंह हार्दिया, मध्य प्रदेश
- बुलु इमाम, झारखंड
- फ्राइडेरिका इरीना (विदेशी), जर्मनी
- जोरावरसिंह जादव, गुजरात
- एस. जयशंकर, दिल्ली
- नरसिंह देव जामवाल, जम्मू-कश्मीर
- फयाज अहमद जान, जम्मू-कश्मीर
- के.जी ,जायन, केरल
- सुभाष काक, अमेरिका
- शरत कमल, तमिल नाडू
- रजनी कांत, यूपी
- सुदामा काटे, महाराष्ट्र
- वामन केंद्र, महाराष्ट्र
- कादर खान, कनाडा
- अब्दुल गफुर खत्री, गुजरात
- रविंद्र कोल्हे, महाराष्ट्र और समिता कोल्हे, महाराष्ट्र (संयुक्त रूप से)
- बॉम्बायाला देवी लाइश्राम, मणिपुर
- कैलाश मदबैया, एमपी
- रमेश बाबाजी महाराज, यूपी
- वल्लभभाई वसरामभाई मारवानिया, गुजरात
- गीता मेहता, अमेरिका
- शादाबा मोहम्मद, यूपी
- के.के.मोहम्मद, केरल
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेडिसिन, झारखंड
- दैत्री नाइक, ओडिशा
- शंकर महादेवन नारायण, महाराष्ट्र
- शांतनु नारायण, अमेरिका
- नारटकी नटराज, तमिलनाडु
- शेरिंग नोरबू, जम्मू-कश्मीर
- अनुप रंजन पांडे, छत्तीसगढ़
- जगदीश प्रसाद पारिख, राजस्थान
- गणपतभाई पटेल, अमेरिका
- बिमल पटेल, गुजरात
- हुकुमचंद पाटीदार, राजस्थान
- हरविंदर सिंह फूलका, पंजाब
- मदुरई चिन्ना पिल्लाई, तमिलनाडू
- टी.पी.लिंच, अमेरिका
- कमल पुझारी, ओडिशा
- जगत राम, चंडीगढ़
- आर.वी.रमानी, तमिलनाडू
- देवारापल्ली प्रकाश राव, ओडिशा
- अनुप साह, उत्तराखंड
- मिलेना सालविनी, फ्रांस
- नागिनदास संघवी, महाराष्ट्र
- सिरिवेन्नेला सीतारमण शास्त्री, तेलंगाना
- शब्बीर शैयद, महाराष्ट्र
- महेश शर्मा, मध्य प्रदेश
- मोहम्मद हनीफ खान शास्त्री, दिल्ली
- ब्रिजेश कुमार शुक्ला, यूपी
- नरेंद्र सिंह, हरियाणा
- प्रशांति सिंह, यूपी
- सुल्तान सिंह, हरियाणा
- ज्योति कुमार सिन्हा, बिहार
- आनंद शिवमिण, तमिलनाडू
- शारदा श्रीनिवासन, कर्नाटक
- देवेंद्र स्वरूप, यूपी
- अजय ठाकुर, हिमचाल प्रदेश
- राजीव तारानाथ, कर्नाटक
- एस.तिम्माक्का, कर्नाटक
- जमुना टुडु, झारखंड
- भारत भूषण त्यागी, यूपी
- रामास्वामी वेंकटस्वामी, तमिलनाडू
- राम सरन वर्मा, यूपी
- स्वामि विशुधानंदा, केरल
- हीरा लाला यादव, यूपी
- वेंकटस्वरा राव याडलापल्ली, आंध्र प्रदेश
उत्तरप्रदेश के नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो लाइन उद्घाटन
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जनवरी को नोएडा – ग्रेटर नोएडा के बीच ऐक्वा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच कुल 21 मेट्रो स्टेशन हैं।
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन कर दिया गया है। नई बेंच में मुख्य न्यायाधीश समेत 5 जज शामिल हैं। इस नई बेंच में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के अतिरिक्त जस्टिस बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस अब्दुल नजीर शामिल हैं। यह नवगठित बैंच 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई करेगी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका व्यापार मंच दिल्ली में आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत दौरे पर आए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने शुक्रवार को भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार मंच को संबोधित किया। इस मंच के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मज़बूत करने की कोशिश की गई।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर
राष्ट्रपति रामाफोसा ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, सुरक्षा, निवेश, व्यापार, कौशल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, तकनीकी सहयोग समेत बहुस्तरीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। ब्रिक्स में आपसी सहयोग को लेकर भी चर्चा की गई. वार्ता के बाद दोनों देशों ने तीन वर्षीय सामरिक कार्यक्रम पर मुहर लगाई। इस सामारिक कार्यक्रम के तहत रक्षा, सुरक्षा, कारोबार, निवेश, आईटी और कृषि क्षेत्र समेत तमाम विषय जोड़े जाएंगे
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर सीबीआई का छापा
सीबीआई ने भूमि आवंटन में अनियमितता के एक मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के रोहतक स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को छापे मारे। जांच एजेंसी ने दिल्ली और एनसीआर में 20 अन्य स्थानों पर भी छापे मारे।
रोनोजॉय दत्ता इंडिगो के नए सीईओ
रोनोजॉय दत्ता को इंडिगो का नया सीईओ बनाया गया है। पूर्व सीईओ आदित्य घोष के इस्तीफा देने के बाद राहुल भाटिया को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था। रोनोजॉय दत्ता अगले पांच वर्ष के लिए कंपनी के रूप में कार्य करेंगे।
हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का निधन
पद्मभूषण पुरस्कृत हिन्दी की प्रसिद्ध लेखिका कृष्णा सोबती का निधन 25 जनवरी को हो गया है। वे 94 वर्ष की थी। उन्हें वर्ष 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार व 1980 में जिंदगीनामा उपन्यास के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। उन्हें 1996 में साहित्य अकादमी अध्येतावृत्ति से भी सम्मानित किया गया था।
Leave a Reply