Current Affair 13th January 2019

नई दिल्ली में हुनर हाट का उद्घाटन
केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां “हुनर हाट” का उद्घाटन किया। यह हुनर हाट नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित राज्य एम्पोरिया कॉम्प्लेक्स में 12 से 20 जनवरी, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले, “हुनरहट” का आयोजन इलाहाबाद, नई दिल्ली में प्रगति मैदान और बाबा खड़क सिंह मार्ग, पुदुचेरी और मुंबई में किया गया था । आने वाले दिनों में “हुनरहाट” का आयोजन देश के अन्य राज्यों में भी किया जाएगा।
350 रुपये का स्मारक सिक्का जारी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जयंती समारोहों के अवसर पर आज राष्ट्रीय राजधानी में 350 रुपये का एक स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के उदात्त आदर्शों और मूल्यों- मानवता, भक्ति, वीरता और बलिदान की निस्वार्थ सेवा की सराहना की और लोगों से उनके द्वारा बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया।
चौथे अंतर्रराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का और द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय मिष्ठान महोत्सव का उद्घाटन सिकंदराबाद में
उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू ने सिकंदराबाद के परेड मैदान में चौथे अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव और द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय मिष्ठान महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि त्योहार सामाजिक जुडाव के लिए अवसर होते हैं और सांप्रदायिक सौहार्द और राष्ट्रीय अखंडता की भावना पैदा करते हैं।
29वे भारतीय पेंट सम्मेलन 2019 का आयोजन आगरा में
29वे भारतीय पेंट सम्मेलन का आयोजन 11 से 13 जनवरी 2019 तक उत्तरप्रदेश के आगरा में किया गया। इसका आयोजन इंडियन पेंट एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस सम्मेलन का विषय ‘पेंट्स पे चर्चा-नये आयाम’ था।
गुजरात सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने वाला पहला राज्य
गुजरात सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने वाला पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह आरक्षण 14 जनवरी 2019 से सरकारी नौकरियों और राज्य के उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के बाद ये फैसला उन नौकरियों में भी लागू होगा जहां घोषणा कर दी गई है लेकिन अभी प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है।
पुडुचेरी में प्लास्टिक पर प्रतिबंध
पुडुचेरी सरकार ने अपने यहां एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। यह फैसला 01 मार्च 2019 से लागू हो जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए यूपी में बसपा – सपा गठबंधन
2019 में लेाकसभा के आगामी चुनाव के लिए उत्तरप्रदेश में बसपा और सपा ने गठबंधन कर लिया है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 और सपा 38 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी जबकि दो सीटे कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। अन्य दो सीटे दोनो दलों ने अपने सहयोगी दलों के लिए छोड़ रखी है। संवाददाताओं से बात करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर दोनों दल अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।
24वीं राष्ट्रीय अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
24वीं राष्ट्रीय अखिल भारतीय वन खेलकूद वन प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 161 मेडल (74गोल्ड, 54रजत व 33कांस्य) जीतकर प्रथम स्थान पर रहा। कर्नाटक 63 गोल्ड, 29 रजत,व 27 कांस्य जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। मेडल की दौड़ में मध्यप्रदेश तीसरे स्थान रहा जिसने 20 गोल्ड,29 रजत व 29 कांस्य जीते।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 10 वर्षीय अभिनव शॉ ने जीता स्वर्ण
पश्चिम बंगाल के 10 साल के अभिनव शॉ ने पुणे में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स
में 10 मीटर एयर रायफल इवेंट में गोल्ड जीता। वे गेम्स में मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
बेंगलुरू रैप्टर्स बना बैडमिंटन लीग चैंपियन
बेंगलुरू रैप्टर्स बैडमिंटन लीग का नया चैंपियन बन गया है। उसने फाइनल में मुंबई रॉकेट्स को 4-3 से हराकर पहली बार खिताब जीता। बेंगलुरू ने दोनो पुरुष सिंगल व पुरुष डबल्स मुकाबला जीता। बेंगलुरू के किदांबी श्रीकांत और मुंबई के समीर वर्मा टूर्नामेंट मे एक भी मैच नहीं हारे।
Leave a Reply