Current Affair 12th January 2019

छठवे ‘‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’’ का शुभांरभ
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में आज से तीन दिवसीय छठे ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’’ का शुभांरभ किया। महिला एवं बाल विकास विभाग, चंडीगढ़ के सचिव श्री बी.एल.शर्मा और भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती अनुराधा चगती ने ‘भारतीय महिला जैविक उत्सव’ के छठे संस्करण का उद्घाटन किया। इसका अगला समारोह हैदराबाद में होगा। इस आयोजन का उद्देश्य देशभर के दूर-दराज के क्षेत्रों से जैविक क्षेत्र में कार्यरत्र महिला किसानों और उद्यमियों को बढ़ावा देना है।
नेपाल सेना के जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल सेना के प्रमुख सुकीर्तिमा राष्ट्रदीप जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति भवन में आज (12 जनवरी, 2019) आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की। जनरल थापा को यह उपाधि नेपाली सेना में उनके सराहनीय सैन्य कौशल, अथक योगदान और भारत के साथ दीर्घकालीन मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए प्रदान की गई है।
एशिया का पहला स्पोर्ट्स अस्पताल केरल में
खिलाडि़यों के इलाज के लिए पहला स्पोर्ट्स आयुर्वेद अस्पताल केरल के त्रिशूर में शुरू हुआ है। 31000 वर्ग फीट जमीन में 8.61 करोड़ रुपए की लागत से बने तीन मंजिला अस्पताल का शुभारंभ केरलल के सीएम पी विजयन ने किया। 50 बेड के अस्पताल में दो मेल और एक फीमेल वार्ड होगा।
तीन तलाक पर नये अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी
तीन तलाक से जुड़े विधेयक तथा दो अन्य विधेयकों के संसद के शीतकालीन सत्र में पारित नहीं होने के कारण फिर से लाये गये संबंधित अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी।
रणवीर सिंह बने 7 महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वत फतह करने वाले सबसे पहले सैन्य अधिकारी
जम्मू कश्मीर के कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल दुनिया किे सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वत फतह करने वाले पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं। उन्होंने अंटार्कटिेका के माउंट विंसन मैसिफ को फतह करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का शुभारंभ
युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिल्ली में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 का शुभारंभ किया और इसके साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस 2019 के जलसे की शुरुआत हो गई।राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 को “नए भारत की आवाज़ बनो” और “उपाय ढूंढो और नीति में योगदान करो” की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा संसदों में हिस्सा लेने के लिए 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 को तीन स्तरों पर संचालित कियाजाएगाः
जिला युवा संसद (डीवाईपी) जिला स्तर पर। इसमें हिस्सा लेने वालों को दो चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से चुना जाएगा – वो हैं डिजिटल तरीके से और हर जिले में तय केंद्रीय संस्थान में प्रतिभागी की उपस्थिति के जरिए।
राज्य युवा संसद (एसवाईपी) राज्य स्तर पर।
राष्ट्रीय युवा संसद (एनपाईपी) राष्ट्रीय स्तर पर।
12 जनवरी 2019 के प्रभाव से इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है और 24 फरवरी 2019 तक जारी रहेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र संगठन इसके संचालन और प्रबंधन में विभिन्न स्तरों पर शामिल रहेंगे। राष्ट्रीय युवा संसद के तीन सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं को प्रधानमंत्री द्वारा 2 लाख, 1.50 लाख और 1 लाख रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर परस्मारक सिक्का जारी होगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर 13 जनवरी, 2019 को 7 लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन में गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर किया जा रहा है।
पहला भारत मध्य एशिया संवाद का आयोजन उज्बेकिस्तान में
पहले भारत मध्य एशिया संवाद का आयोजन उज्बेकिस्तान में किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए विदेश मंत्री उज्बेकिस्तान पहँची हैं।
अशोक चावला ने एनएसई के चेयरमैन के पद से दिया इस्तीफा
एनएसई के चेयरमैन अशोक चावला ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। कानूनी घटनाक्रमों की वजह से यह कदम उठाया है।
आदि गोदरेज को मिला आईसीएसआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
गोदरेज सपूह के अध्यक्ष आदि गोदरेज को ट्रांसलेटिंग एक्सीलेंस इन कार्पोरेट गवर्नेंस इन टू रीएलिटी के लिए आईसीएसआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। यह पुरस्कार द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा स्थापित किया गया था।
Leave a Reply