MP Current Affair 7th May 2019
तानसेन कला वीथिका में दो पुस्तक और गज़ल संग्रह का हुआ विमोचन
तानसेन कला वीथिका में साहित्यकार भुजवीर सिंह यादव भुजवल की बहारें कैसे आएंगी और दर्पण झूठ न बोले पुस्तक का विमोचन किया गया। इसी क्रम में रामलाल साहू के गज़ल संग्रह आसपास का भी विमोचन हुआ। डॉ. दीप्ति गौड़, कवि प्रकाश मिश्र इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता केशव सिंह राठौर ने की।
चंदेरी में शुरू होगा लाइट एंड साउंड प्रोग्राम
पर्यटन को बढ़ावा देने लिए मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम ग्वालियर के बाद चंदेरी में लाइट एंड साउंड प्रोग्राम शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। पर्यटन निगम अंचल में कई सालों से ग्वालियर में लाइट एंड साउंड प्रोग्राम पर्यटकों के लिए चला रहा है।
उज्जैन की प्रियंका ने दिल्ली में जीता ब्यूटी एक्सपो टैलेंट शो अवार्ड
उज्जैन से परफेक्ट लुक ब्यूटी केयर की मेकअप आर्टिस्ट प्रियंका सिंह परमार ने दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ब्यूटी एक्सपो टैलेंट शो में हिस्सा लिया। प्रियंका को बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन व टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना ने सम्मानित किया।
Leave a Reply