Current Affair 4th June 2019
भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान लापता
03 जून दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर भारतीय वायु सेना के विमान एएन-32 ने जोरहाट से मेछूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी।ग्राउंड एजेंसियों के साथ विमान का अंतिम सम्पर्क लगभग एक बजे तक था और उसके बाद विमान के साथ कोई सम्पर्क नहीं रहा। विमान के अपने गन्तव्य तक नहीं पहुंचने के कारण भारतीय वायु सेना ने उचित कार्रवाई शुरू की। विमान में चालक दल के 8 सदस्य और 5 यात्री सवार थे। लापता विमान की खोज के लिए सी-130, एएन-32 विमान, भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 तथा भारतीय सेना के एएलएच हेलिकॉप्टर भेजे गये।
बाल ग्रीष्म एडवेंचर कैम्प 2019 का समापन
कोणार्क कोर के तत्वावधान में बैटल एक्स डिवीजन ने 27 मई से 3 जून 2019 तक माउंट आबू में दक्षिणी कमान बाल ग्रीष्म एडवेंचर कैम्प 2019 का आयोजन किया।
अजीत डोभाल फिर बने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
केंद्र सरकार ने अजीत डोभाल को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। डोभाल को पहली बार मई, 2014 में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया गया था।
रांची में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह
इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह झारखंड की राजधानी रांची में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। आयुष मंत्रालय ने देश के पांच शहरों दिल्ली, शिमला, मैसूर, अहमदाबाद और रांची के नाम का प्रस्ताव अंतिम निर्णय के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रांची पर मुहर लगाई है। पिछले साल योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम देहरादून में हुआ था।
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को मेक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को विदेशी व्यक्तियों को दिए जाने वाले मेक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। भारत में मेक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिआ ने उन्हें पुणे के एसीसीआईए भवन में पुरस्कार दिया। पाटिल इस अवॉर्ड को पाने वाली दूसरी राष्ट्र प्रमुख हैं। इससे पहले दिवंगत राष्ट्रपति एस राधाकृष्ण को इस सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार मेक्सिको/मानवता के लिए उत्कृष्ट कार्य, मेक्सिको एवं अन्य देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
चंद्राणी मुर्मू बनीं 17वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद
लोकसभा चुनाव 2019 में आडिशा की चंद्राणी मुर्मू 17वीं लोकसभा की सबसे युवा सदस्य हैं। चंद्राणी ने महज 25 साल 11 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इसी के साथ चंद्राणी ने दुष्यंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दुष्यंत 26 साल की उम्र में पिछली लोकसभा के सबसे युवा सांसद थे। उन्होंने क्योन्झर लाकसभा सीट से बीजेपी के अनन्त नायक को 66203 वोटों से हराकर बीजू जनता दल को जीत दिलाई थी।
तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में राजस्थान को डब्ल्यूएचओ पुरस्कार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पुरस्कार के लिए राजस्थान के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को चुना गया है। राजस्थान को यह पुरस्कार तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया है।
ओएनजीसी फिर बनी सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी
इंडियन ऑयल को पछाड़ कर ओएनजीसी फिर देश की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनी बन गई है। वित्त वर्ष 2018-19 में ओएनजीसी का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़कर 26,716 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। जबकि इसी दौरान इंडियन ऑयल का शुद्ध मुनाफा 17,274 करोड़ रुपए रहा। इससे पहले लगातार दो वित्त वर्ष के दौरान इंडियन ऑयल ने ओएनजीसी से अधिक मुनाफा अर्जित किया था।
Leave a Reply