MP Current Affair 4th April 2019
हर्षोल्लास से प्रारंभ हुआ नया शैक्षणिक सत्र
मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2019 से नवीन शिक्षण सत्र का प्रारंभ जॉयफुल लर्निंग के साथ हुआ। राज्य शिक्षा केन्द्र एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार 01 अप्रैल 2019 से शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हुआ। 15 जून से दूसरे सत्र का आरंभ होगा। नया शैक्षणिक सत्र जॉयफुल लर्निंग की थीम पर विभिन्न गतिविधियों द्वारा अध्ययन अध्यापन कार्यक्रम आनंदमयी एवं भयमुक्त वातावरण में बच्चों एवं पालकों को आमंत्रित कर हुआ।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लॉन्च किया थीम सोंग
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का थीम सांग ‘देश के दिल से दिल्ली तक अब होगी कांग्रेस’ थीम सांग लांच किया है। थीम सांग हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा।
सवा करोड़ परिवारों को वितरित की जाएगी मतदाता मार्गदर्शिका
लोकसभा निर्वाचन-2019 में प्रदेश के प्रत्येक परिवार के लिये मतदाता मार्गदर्शिका तैयार की गई है। मतदाता मार्गदर्शिका निर्वाचन से पूर्व मध्यप्रदेश के लगभग एक करोड़ 25 लाख परिवारों को घर-घर जाकर बीएलओ के माध्यम से वितरित की जाएगी। यह वोटर गाइड प्रदेश में होने वाले चार चरण के निर्वाचन को देखते हुए चार अलग-अलग रंगों में प्रकाशित की गई है।
Leave a Reply