MP Current Affair 3rd March 2019
4 मार्च को भोजपुर महोत्सव का आयोजन
4 मार्च को रायसेन जिले के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल भोजपुर के शिव मंदिर प्रांगण में भोजपुर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के मुख्य आतिथ्य में होगा। महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है।
श्री यू.के. लाल बने मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री यू.के. लाल को मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
‘भारतीयम्” कार्यक्रम का आयोजन
3 मार्च को शाम 6 बजे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर ‘भारतीयम्” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रदेशवासियों द्वारा पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन होगा।
जबलपुर में सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम का आयोजन
जबलपुर के होम साइंस कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित सशक्त महिला-समर्थ भारत कार्यक्रम को राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने संबोधित किया। राज्यपाल ने कहा कि माता, पत्नी, बहन, बेटी सभी भूमिकाओं में संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं के संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी महिलाओं की है। वह सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं । भावी पीढ़ी के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। समर्थ भारत के लिये सशक्त महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने और प्रोत्साहित करने के लिये सरकार उनके आर्थिक स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, शैक्षणिक प्रगति, रोजगार, सामाजिक सम्मान के लिये हर संभव प्रयास कर रही है।
स्वामी अखंडानन्द सरस्वती विशिष्ट अलंकरण व्यक्तित्व से सम्मानित
जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित साकेत धाम में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल को स्वामी अखंडानन्द सरस्वती विशिष्ट अलंकरण व्यक्तित्व से सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन श्री राजीव लोचन ट्रस्ट द्वारा किया गया और अध्यक्षता बाबा कल्याणदास ने की।
Leave a Reply