MP Current Affair 3rd April 2019
संस्कृति प्रसंग-2019 का आयोजन
विश्व रंगमंच दिवस के उपलक्ष्य में शिप्रा संस्कृति संस्थान उज्जैन के दो दिनी संस्कृति प्रसंग-2019 का आयोजन 30 व 31 मार्च को किया गया। कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में पहले दिन प्रतिभा परख नाट्य मंच शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान के कलाकारों ने मुद्राराक्षस नाटक का मंचन किया। विशाख दत्त की इस मूल रचना का परिकल्पना एवं निर्देशन पंकज आचार्य ने किया। नाटक चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य के काल पर आधारित था। 31 मार्च को मुंशी प्रेमचंद की कहानी घासवाली का मंचन शिप्रा संस्कृति संस्थान उज्जैन के कलाकारों द्वारा किया गया। इसका नाट्य रूपांतरण एवं निर्देशन रवींद्र देवलेकर ने किया।
संस्था गोसेवा भारती इंदौर महानगर एवं चैतन्य भारत का संयुक्त वार्षिक उत्सव
31 मार्च को संस्था गोसेवा भारती इंदौर महानगर एवं चैतन्य भारत का संयुक्त वार्षिक उत्सव विठ्ठल रुक्मिणी गार्डन में आयोजित किया गया। आयोजन अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कामधेनु आयोग सदस्य हुकुमचंद सावला के सान्निध्य में किया गया।
मंगल कामना महोत्सव का आयोजन 6 अप्रैल से
सोनकच्छ में कालीसिंध नदी के तट के किनारे स्थित ब्रह्मलीन बाबा महेश्वरानन्दजी उदासीन की 45वीं स्मृति व बाबा पिपलेश्वर महादेव के सान्निध्य में श्रीमद्भागवत कथा प्रेमगंगा मंगल कामना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 अप्रैल को गीताभवन मन्दिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। 6 अप्रैल को कथा शुरू होगी। कथा का वाचन श्रीधाम अयोध्या के सुरेंद्रनाथ शास्त्री 14 अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा।
Leave a Reply