MP Current Affair 2nd June 2019
मध्यप्रदेश-इस्राइल के मध्य आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए सहमति
मुख्य सचिव श्री सुधि रंजन मोहन्ती की अध्यक्षता में इस्राइल वर्किग ग्रुप के साथ प्रदेश के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें म.प्र. और इस्राइल के मध्य आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गयी। इस कार्य के लिये 5 ग्रुप बनाये जायेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में इस्राइली फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जायेगा। इस्राइल में भी राज्य सरकार द्वारा फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश में सायबर सिक्योरिटी सेंटर बनाने में इस्राइल मदद करेगा। इस्राइल द्वारा प्रदेश में कृषि, उद्यानिकी, जल प्रबंधन एवं सीवेज सुधार के लिये मदद दी जायेगी। युवा पुलिस अधिकारियों को इस्राइल में प्रशिक्षण के लिये भेजा जायेगा।
ओरछा की ऐतिहासिक धरोहर यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल
मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओरछा की ऐतिहासिक विरासत स्वरूप इमारतों को यूनेस्को की विश्व धरोहरों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। किसी ऐतिहासिक विरासत या स्थल का, विश्व धरोहर स्थलों की सूची में जगह पाने से पहले अस्थायी सूची में शामिल होना जरूरी है। अस्थायी सूची में शामिल होने के बाद यूनेस्को को एक मुख्य प्रस्ताव भेजा जाता है, जिसके बाद स्थायी सूची में स्मारकों को शामिल किया जाता है।
माही नदी को मिला पर्यटन स्थल का दर्जा
माही नदी को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल गया है। माही नदी मिंडा से प्रारंभ होकर गुजरात एवं राजस्थान में फैली हुई हैं। माही नदी मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदार तहसील के मिन्डा ग्राम की विंध्याचल पर्वत श्रेणी से प्रवाहित होकर खंभात की खाड़ी द्वारा अरब सागर में गिरती है।
Leave a Reply