MP Current Affair 2nd April 2019
उज्जैन में डॉ. वाकणकर स्मृति राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन
पद्मश्री डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर स्मृति 30वीं राज्य स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन 1 से 3 अप्रैल तक नीलगंगा स्थित लोकमान्य तिलक शिक्षा परिसर के राजा भाऊ महाकाल सभागृह में किया जाएगा। लोकमान्य तिलक सांस्कृतिक न्यास अध्यक्ष किशोर खंडेलवाल ने बताया प्रदर्शनी-प्रतियोगिता में 80 चित्र शामिल हुए हैं। निर्णायकों द्वारा चयनित चित्रों की प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रतिदिन शाम 5 से रात 8 बजे तक खुली रहेगी।
भोपाल में इंडिया टुडे का साहित्य वार्षिकी रचना उत्सव कार्यक्रम आयोजित
इंडिया टुडे की ओर से इस साल भोपाल में साहित्य वार्षिकी रचना उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम भोपाल के रवींद्रनाथ भवन में आयोजित किया गया।
ईव्हीएम-व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन
प्रथम रेण्डमाईजेशन के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में उपलब्ध ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी का फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) कर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित किया जाता है। सभी 52 जिलों के लिये ईव्हीएम-व्हीव्हीपैट का प्रथम रेण्डमाईजेशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित साफ्टवेयर – ईव्हीएम मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) से 28 मार्च से 30 मार्च, 2019 तक निर्धारित किया गया था। प्रदेश में 28 मार्च को 11 जिले, 29 मार्च को 17 जिले तथा 30 मार्च, 2019 को 24 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्रथम रेण्डमाईजेशन किया गया।
Leave a Reply