MP Current Affair 26th March 2019
जबलपुर में बीएमवीएसएस केन्द्र प्रारंभ
विकलांगों को निशुल्क कृत्रिम पैर, घुटने, अन्य अंग उपलब्ध कराने वाली जयपुर की संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहज समिति (बीएमवीएसएस) द्वारा जबलपुर के शासकीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में एक उप केन्द्र का प्रारंभ किया गया है। इस उप केन्द्र में नि: शुल्क कृत्रिम पैर घुटने/अंग और अन्य पुनर्वास सहायता प्रदान की जायेगीं जिसमें व्हीलचेयर, हाथ से चलने वाले तिपहिया और विकलांग व्यक्तियों को बैसाखी आदि शामिल हैं। यह मध्यप्रदेश में बीएमवीएसएस का पहला उप केन्द्र है।
डब्ल्यूसीआर जोन में जबलपुर के निकट मदन महल रेलवे स्टेशन बना पिंक रेलवे स्टेशन
रेलवे के पश्चिम मध्य (डब्ल्यूसीआर) जोन में जबलपुर के निकट मदन महल रेलवे स्टेशन का संचालन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला रेलकर्मियों ने शुरु किया। पिंक रेलवे स्टेशन मदन महल स्टेशन पर 41 महिला रेल कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इन महिला कर्मचारियों द्वारा इस रेलवे स्टेशन का लगातार संचालन किया जायेगा।
स्पाइस जेट की भोपाल-पुणे रूट पर उड़ान शुरू
एयरलाइंस स्पाइस जेट ने 25 मार्च से भोपाल-पुणे रूट पर उड़ान शुरू की है। स्पाइसजेट ने ट्रैफिक लोड पता करने के लिए ट्रायल के तौर पर उड़ान शुरू की है।
Leave a Reply