MP Current Affair 25th May 2019
हरदा में पहली बार महिला कर्मचारियों ने की वोटों की गिनती
पूरे देश में पहली बार हरदा जिले में मतगणना का काम सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। चुनाव में पारदर्शिता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे इस प्रयोग में महिला कर्मचारियों ने मतगणना के काम को अंजाम दिया। बैतूल लोकसभा संसदीय क्षेत्र में शामिल हरदा जिले में दो विधानसभा हरदा और टिमरनी विधानसभा में मतों की गिनती का कार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना स्थल पर महिला कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस अनोखे नवाचार के अंर्तगत मतगणना कर रही महिला कर्मचारियों पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर भी महिला अधिकारी को ही बनाया गया।
लोकसभा चुनाव-2019 में उदयप्रताप सिंह की मप्र में सबसे बड़ी जीत
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह ने 877927 वोट हासिल कर मप्र में सबसे बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही उन्होंने होशंगाबाद-नरसिंहपुर संसदीय सीट पर जीत की हैट्रिक बना ली। कांग्रेस से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े दीवान शैलेंद्र सिंह को उदयप्रताप ने 553682 वोटों से हराया। शैलेन्द्र सिंह को कुल 324245 वोट मिले। वहीं नकुल कमल नाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सबसे छोटी जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के नथनशाह कवरेती को 37536 वोटों से हराया। नकुल कमल नाथ को कुल 586551 वोट मिले और नथनशाह कवरेती को 548845 वोट मिले।
कालिदास अकादमी में 27-28 मई को गांधी फिल्मोत्सव
27 एवं 28 मई को कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में दो दिवसीय गांधी फिल्मोत्सव का आयोजन होगा जिसमें गांधीजी पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल के सहयोग से इस दो दिवसीय गांधी फिल्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 27 मई को फिल्म 85, नायक नी-पोल पोरबंदर, गांधीजी कार्टूनिस्टों की निगाहों से, स्मृतियों के गलियारे से, एक अन्वेषण यात्रा, गांधी:एक सत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 28 मई को फिल्म मणी भवन, गांधी तीर्थ-जलगांव, नमक की कंकरी, गांधी नेहरू एवं मॉर्डन आर्ट, गांधीजी की चिट्ठी हिटलर के नाम, महात्मा गांधी की पंक्तियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
Leave a Reply