MP Current Affair 21st April 2019
रीवा सोलर प्लांट की बिजली से दौड़ी दिल्ली मेट्रो
मध्यप्रदेश के रीवा स्थित गूढ़ में निर्माणाधीन दुनिया के सबसे बड़े अल्ट्रा सोलर पावर प्रोजेक्ट की बिजली से दिल्ली मेट्रो ने रफ्तार भरी। देश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब मेट्रो रेल सेवा का संचालन सौर ऊर्जा से किया गया हो। दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से केंद्रीय सचिवालय स्टेशन के बीच मेट्रो का परिचालन किया गया।
रंग रसिया महोत्सव ‘कत्थक महाकुंभ’ में उज्जैन की अवनि शुक्ला एवं अनन्या गौर सम्मानित
नईदिल्ली में आयोजित हुए रंगरसिया महोत्सव में उज्जैन की अवनि शुक्ला एवं अनन्या गौर ने युगल नृत्य की विशिष्ट प्रस्तुति दी। श्रेष्ठ प्रस्तुति देने पर अवनि एवं अनन्या को उत्कृष्ट कला सम्मान से सम्मानित किया गया। नृत्य की प्रस्तुति प्रतिभा संगीत कला संस्थान की गुरु मां पद्मजा रघुवंशी के मार्गदर्शन और प्रतिभा रघुवंशी के निर्देशन में की गई।
भोपाल रेल मंडल के नए डीआरएम होंगे उदय बोरवानकर
उदय बोरवानकर को भोपाल रेल मंडल का नया डीआरएम बनाया गया है। उन्हें पूर्व रेल मंडल डीआरएम शोभन चौधरी की जगह पदस्थ किया गया है।
Leave a Reply