Current Affair 17th June 2019
बाल साहित्य पुरस्कार और युवा पुरस्कार 2019 घोषित
साहित्य अकादमी ने साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2019 के लिए 22 लेखकों तथा युवा पुरस्कार 2019 के लिए 23 लेखकों का चयन किया है। अगरतला में अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में कार्यकारी बोर्ड की बैठक में पुरस्कार पाने वाले लोगों के चयन को स्वीकृति दी गई। पुरस्कार विजेताओं का चयन प्रत्येक भाषा में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडलों द्वारा की गई सिफारिशों तथा निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के आधार पर किया गया। प्रक्रिया के अनुसार कार्यकारी बोर्ड ने पुरस्कारों की घोषणा निर्णायक मंडल के सर्वसम्मत/बहुमत के आधार पर किया।
केंद्रीय सूची में अन्य पिछड़ा वर्गों के अंदर उप-वर्गीकरण के लिए बनी समिति को दो महीने के विस्तार की मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अन्य पिछड़ा वर्गों के उप-वर्गीकरण के मुद्दे की जांच के लिए आयोग का कार्यकाल 31 जुलाई, 2019 से 2 महीने आगे बढ़ाने के लिए कार्योत्तर मंजूरी दी है। आयोग के कार्यकाल में यह छठा विस्तार है।
प्रतिष्ठा सिंह को मिला इटली का नाइटहुड सम्मान
दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाने वालीं प्रतिष्ठा सिंह को इटली ने नाइटहुड सम्मान सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान भारत-इतालवी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है। इटली के भारत में राजदूत लोरेंजो एंगेलोनी द्वारा ‘नाइट ऑफ आर्डर ऑफ द स्टार ऑफ इटली’ के सम्मान से सिंह को नवाजा गया। प्रतिष्ठा सिंह एक लेखिका हैं और दिल्ली विश्वविद्यालय में इतालवी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक इतिहास पढ़ाती हैं।
श्याओमी के आपूर्तिकर्ता होलीटेक टेक्नोलॉजी ने पहला भारतीय विनिर्माण संयंत्र खोला
श्याओमी के आपूर्तिकर्ता होलीटेक टेक्नोलॉजी ने ग्रेटर नोएडा में अपने पहले भारतीय कंपोनेंट विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया है। इस संयंत्र में काम्पैक्ट कैमरा मॉड्यूल्स (सीसीएम), कैपेसिटिव टच स्क्रीन मॉड्यूल (सीटीपी), थिन फिल्म ट्रांजिस्टर (टीएफटी), फ्लेक्सिबल प्रिंटेड सर्किट्स (एफपीसी) और फिंगरप्रिंट मॉड्यूल का स्थानीय स्तर पर निर्माण किया जाएगा।
सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया-2019
राजस्थान की सुमन राव ने फेमिना मिस इंडिया-2019 का खिताब जीत लिया है। अब वे थाईलैंड में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
फ्रेंच ओपन 2019
आउटडोर क्ले कोर्ट पर खेला जाने वाला टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन का आयोजन 20 मई 2019 से 9 जून 2019 तक किया गया। यह फ्रेंच ओपन का 123वां संस्करण था। विजेताओं की सूची निम्नानुसार है:
वर्ग | विजेता | उपविजेता |
पुरुष एकल | राफेल नडाल (स्पेन) | डोमिनिक थिएम (ऑस्ट्रिया) |
महिला एकल | एशले बार्टी (ऑस्ट्रेलिया) | मार्केता वोंद्रोसुवा (चेक गणराज्य) |
पुरुष डबल्स | केविन क्रिएट्ज़ (जर्मनी) और एंड्रियास मेयस (जर्मनी) | जेरेमी चार्डी (फ्रांस) और फेब्रिस मार्टिन (फ्रांस) |
महिला डबल्स | तिम्मे बाबोस (हंगरी) और क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस) | डुआन यिंगिंग (चीन) और झेंग सैसाई (चीन) |
मिश्रित युगल | लतीशा चान (चीनी ताइपेई) और इवान डोडिग (क्रोएशिया) | गेब्रीला डाब्रोवस्की (कनाडा) और मेट पैविक (क्रोएशिया) |
पीटर गिलक्रिस्ट ने जीता पैसिफिक इंटरनेशनल बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2019 खिताब
सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट ने पैसिफिक इंटरनेशनल बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप के फाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन भारतीय सौरव कोठारी को 1500-706 से हराकर खिताब जीत लिया है।
कपिल ने किया सबसे बड़े क्रिकेट बैट का अनावरण
कपिल देव ने चेन्नई में 6600 किलो के सबसे बड़े बैट का अनावरण किया है। यह बैट गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है। फीनिक्स मार्केट सिटी व पल्लडियम ने 50 फुट लंबे इस बल्ले को आईसीसी क्रिकेट मानकों के अनुसार बनवाया है। इस बैट को विल्लो लकड़ी के उपयोग से बनाया गया है।
Leave a Reply