MP Current Affair 15th August 2019
राज्य संग्रहालय में “स्वाधीनता आन्दोलन 1920-1947” प्रदर्शनी लगाई जाएगी
14 से 22 अगस्त तक राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में ‘स्वाधीनता आन्दोलन 1920-1947 ‘ प्रदर्शनी लगायी जायेगी। प्रदर्शनी में असहयोग आन्दोलन (1920), सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये जायेंगे।
ईको फ्रेण्डली गणेश प्रतिमा निर्माण का जन-जागृति अभियान शुरू
एप्को ने भोपाल के एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और शासकीय माध्यमिक शाला, सीटीओ, बैरागढ़ में ग्रीन गणेश अभियान शुरू किया। एप्को टीम ने इस मौके पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएँ बनाने का प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं रासायनिक रंगों से बनी प्रतिमाओं के जल में विसर्जन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई।
28 अगस्त से शुरू होंगे 313 ऑगनवाड़ी बाल शिक्षा केन्द्र
प्रदेश के प्रत्येक विकास खण्ड के एक ऑगनवाड़ी केन्द्र को बाल शिक्षा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में 28 अगस्त को चयनित 313 ऑगनवाड़ी केन्द्रों में बाल शिक्षा केन्द्र शुरू किया जा रहा है। इस संदर्भ में महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी की अध्यक्षता में ई.सी.सी.ई. परिषद का गठन किया गया है। विभागीय प्रमुख सचिव को परिषद की कार्यकारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। बाल शिक्षा केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश में शासकीय एवं निजी क्षेत्रों में 6 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के समुचित विकास के लिये प्री-प्राइमरी संस्थाओं का नियमन, निगरानी एवं मूल्यांकन संभव होगा। प्रदेश स्तर पर भी शाला पूर्व शिक्षा नीति तथा नियामक दिशा-निर्देश बनाये जा रहे हैं। ऑगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिये 19 विषयों का माहवार पाठ्यक्रम निर्धारित किया गया है। सत्र में स्वयं की पहचान, मेरा घर, व्यक्तिगत साफ-सफाई, रंगों और आकृति, तापमान एवं पर्यावरण, पशु-पक्षी, यातायात के साधन और सुरक्षा के नियम, हमारे मददगार मौसम और बच्चों का आत्म-विश्वास तथा हमारे त्यौहार शामिल हैं। बाल शिक्षा केन्द्र में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिये आयु समूह के अनुसार 3 एक्टीविटी वर्कबुक तैयार की गई है। बच्चों के विकास की निगरानी के लिये शिशु विकास कार्ड बनाये गये हैं।
Leave a Reply